Search
Sunday 10 April 2016
  • :
  • :

श्रीलंका में ‘शांति और विकास’ अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन 22 से 27 जनवरी को

श्रीलंका में  ‘शांति  और विकास’  अन्तर्राष्ट्रीय  सम्मेलन 22 से 27 जनवरी को

आचार्य लोकेश श्रीलंका में शांति और विकास अन्तर्राष्ट्रीय  सम्मेलन को संबोधित करेंगे

नई दिल्ली:- श्रीलंका में ‘शांति और विकास ’पर अन्तर्राष्ट्रीय सम्मलेन 22 से 27 जनवरी 2016 तक होगा। यह ‘शांति व स्थिरता : अंतरधार्मिक वार्ता’ द्विवर्षीय अन्तर्राष्ट्रीय सम्मलेन का आयोजन इंटरनेशनल नेटवर्क ऑफ़ एंगेज्ड बुद्धिस्ट, सदाहम सेवना व सेवालंका फाउंडेशन द्वारा किया जा रहा है। सम्मलेन का आरंभ सयुंक्त राष्ट्र संघ पर आधारित ‘मिलेनियम डेवलपमेंट गोल’ से होगा। जिसमे सयुंक्त राष्ट्र संघ के नए शांति व स्थिरता के लक्ष्यों पर चर्चा होगी।जिसका उदघाटन श्रीलंका के राष्ट्रपति श्री मैथरीपल श्रीसैना करेंगे। इस सम्मलेन में अहिंसा विश्व भारती के संस्थापक आचार्य डा. लोकेश मुनि श्रीलंका में ‘शांति और विकास पर अन्तर्राष्ट्रीय सम्मलेन को सम्बोधित करेंगे।
“विश्व शान्ति और विकास ” पर अन्तर्राष्ट्रीय सम्मलेन के विषय में चर्चा करते हुए आचार्य लोकेश ने कहा कि विकास के लिए शांति व स्थिरता आवश्यक है। इस सम्मलेन के माध्यम से सर्वधर्म संत समस्त विश्व को यह सन्देश देना चाहते है कि धर्म हमें जोड़ना सिखाता है तोड़ना नहीं। धर्म के मार्ग पर घृणा, हिंसा, नफरत, भय का कोई स्थान नहीं। उन्होंने कहा कि धर्म के मार्ग पर चलकर किस प्रकार समाज का कल्याण और विकास हो सकता है इसपर विचार करना चाहिए ,उन्होंने कहा कि धर्म का विकास से कोई विरोध नहीं है किन्तु भौतिक विकास जब अध्यात्म की नींव पर आधारित होता है तो वरदान बनता है। उन्होंने कहा कि विकास के केंद्र में चेतना और परिधि में पदार्थ होना चाहिए। आचार्य लोकेश ने आशा व्यक्त की कि यह अन्तर्राष्ट्रीय सम्मलेन विश्व शांति की स्थापना में मील का पत्थर साबित होगा।
अन्तर्राष्ट्रीय सम्मलेन को इंटरनेशनल हाउस ऑफ जापान के चेयरमैन युसुशी आकाशी, संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम के प्रबंधक हेलेन कार्ल, बौद्ध विद्धवान व पर्यावरणविद जोआना मैकी, सर्वोदय श्रमदान आन्दोलन के संस्थापक डा. ऐ.टी. अरियारातने, इंटरनेशनल नेटवर्क ऑफ़ एंगेज्ड बुद्धिस्ट के सह संस्थापक आजक सुलक सिवराक्सा, श्रीलंका संसद के सदस्य वेन अर्थुरालीय रतन तेरो आदि अनेक गणमान्य व्यक्ति इस अन्तर्राष्ट्रीय सम्मलेन को संबोधित करेंगे।



Delhi News Agency

News Agency